फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Government ambulance personnel to go on hunger strike if salary is not received in 48 hours

हाथरस: 48 घंटे में वेतन नहीं मिला तो सरकारी एंबुलेंस कर्मी करेंगे भूख हड़ताल

Wed, 24 Jun 2020 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Government ambulance personnel to go on hunger strike if salary is not received in 48 hours
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस पर तैनात कर्मियों को कई दिनों से वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि वह विषम परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। अब जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102, एएलएस कर्मियों ने 48 घंटे में वेतन न मिलने पर भूख हड़ताल का ऐलान किया है।
जीवीके ईएमआरआई कंपनी की 108, 102 और एएलएस एंबुलेंस पर संविदा पर कर्मी तैनात हैं। आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों की मनमानी के चलते दो महीने से मानदेय नहीं मिल रहा है, जबकि कोविड-19 महामारी के दौर में अपनी जान पर खेलकर एंबुलेंस पर तैनात कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कंपनी के दो अधिकारियों पर जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102, एएलएस संघ द्वारा हेराफेरी का आरोप भी लगाया जा रहा है। कर्मचारियों ने उन दोनों अधिकारियों को हटाए जाने की मांग भी की है। सरकारी एंबुलेंस संचालक संघ के पदाधिकारी नागेंद्र यादव ने बताया कि 48 घंटे में हमें वेतन नहीं दिया गया तो भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed