फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Give information about government schemes and party policies

हाथरस : सरकारी योजनाओं व पार्टी की नीतियों के बारे में दें जानकारी

Sun, 16 Oct 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Give information about government schemes and party policies
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजयुमो के जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन शनिवार को स्थानीय राधे गार्डन में हुआ। इसमें संगठन की कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला गया और पार्टी के सिद्धांतों के बारे में बताया गया। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वह सरकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताएं।
कार्यक्रम कुल कुल चार सत्रों में हुआ। पहले सत्र में एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन के बारे में प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने संगठन की कार्य पद्धति व सिद्धांत के बारे में बताया। तीसरे सत्र प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू वाल्मीकि ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें।
विज्ञापन

समापन सत्र प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी ने भाजपा का इतिहास एवं विकास के बारे में बताया। प्रवासी के रूप में आगरा से क्षेत्रीय मंत्री गुंजन पंडित रहीं। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय, गजेंद्र राना ने अलग अलग सत्रों में विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री रजत चौधरी व सोमेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विपुल गौड़, अंकुश गौड़, राज वार्ष्णेय, नवनीत गौतम, अरुण उपाध्याय, गजेंद्र, जितेंद्र शर्मा, जीतू वर्मा, अंकित पहलवान, आदित्य, राम प्रताप, भानु सिंह, जितेंद्र तोमर, नितिन गौतम, दीपक, रोहन पाठक, रोहित आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed