{"_id":"6355778e4e6c5e09cd189545","slug":"hathras-girl-dies-after-falling-from-roof-hathras-news-ali3033087159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छत से गिरकर बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छत से गिरकर बच्ची की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव भीलम में छह साल की बच्ची छत से गिर गई। परिजन उसे बेेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर चले गए।
मुरसान क्षेत्र के गांव भीलम निवासी होडल सिंह की छह साल की बेटी किरन छत पर खेल रही थी। इस बीच वह नीचे गिरकर घायल हो गई।
यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और फिर बच्ची को परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन रोने-बिलखने लगे और फिर बच्ची के शव को लेकर चले गए। संवाद