{"_id":"61a11bcf83570d109563e619","slug":"hathras-get-the-school-and-private-buses-repaired-for-the-assembly-elections-hathras-news-ali2791261190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विधानसभा चुनाव के लिए स्कूली व निजी बसों को कराएं दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विधानसभा चुनाव के लिए स्कूली व निजी बसों को कराएं दुरुस्त
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनावों को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए काफी संख्या में वाहनों को लगाया जाता है। इसे लेकर एआरटीओ प्रशासन ने स्कूल संचालकों व निजी वाहन मालिकों को बसों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों व अन्य अधिकारियों को कोई दिक्कत न हो।
जिले में एक हजार के करीब पोलिंग बूथ हैं। इन बूथों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन व संभागीय परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की व्यवस्था की जाती है। चुनाव की तैयारियां सरकारी कार्यालयों में तेज हो गई हैं। एआरटीओ ने स्कूल संचालक, प्रबंधकों व निजी वाहन मालिकों को मानक के अनुरूप वाहनों को फिट कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि वाहनों को निर्वाचन संबंधी कार्य के उपयोग में लिया जा सके। इसमें किसी भी वाहन स्वामी ने हीलाहवाली की तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद