{"_id":"601453608ebc3e2c5359e32b","slug":"hathras-general-manager-and-divisional-railway-manager-did-window-inspection-between-hathras-and-mathura-hathras-news-ali2549527165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : महाप्रबंधक व मंडल रेल प्रबंधक ने किया हाथरस व मथुरा के बीच विंडो निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : महाप्रबंधक व मंडल रेल प्रबंधक ने किया हाथरस व मथुरा के बीच विंडो निरीक्षण
विज्ञापन
हाथरस : सिटी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान जीएम को ज्ञापन देते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी व मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष कुमार पंत ने शुक्रवार की दोपहर को हाथरस से मथुरा के बीच विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे अधिकारी सिटी रेलवे स्टेशन पर रुके। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा और व्यापारियों ने स्थानीय मसलों से जुड़ी मांगों को लेकर उनके ज्ञापन सौंपे। दोनों रेलवे अधिकारियों का स्वागत भी किया गया।
स्पेशल ट्रेन के जरिये शुक्रवार को महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष कुमार पंत हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोनों अफसरों की स्टेशन के अधिकारियों ने अगवानी की। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने आनंद टाकीज से सासनी गेट चौराहा की ओर फुट ओवरब्रिज के निर्माण की अनुमति देने के लिए पत्र सौंपा।
उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि तालाब चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। अंत्योदय एक्सप्रेस, आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस, भागलपुर एक्सप्रेस का सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराया जाए। यहां फिर से बंद की गई ट्रेनों का संचालन कराया जाए। उन्होंने सिटी रेलव स्टेशन का छवि चित्र भी जीएम को भेंट किया। हाथरस मेटल एसोसिएशन ने भी व्यापारी नेता अशोक बागला की अगुवाई में जीएम का स्वागत करते हुए उन्हें मांगपत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि ट्रेनों का संचालन शीघ्र कराया जाए, क्योंकि ट्रेनों का संचालन न होने से यहां का उद्योग व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्टेशन पर बोगी के रुकने के स्थान पर डिस्पले भी लगवाई जाएं। हाथरस से सीधे दिल्ली के लिए सेवा दी जाए। रेलवे अफसरों ने समस्याओं पर जल्द विचार कर निदान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
किला स्टेशन का मामला गूंजा
हाथरस। रेलवे अफसरों के समक्ष यह मांग भी रखी गई कि किला रेलवे स्टेशन सुविधाओं के अभाव में उपेक्षित पड़ा है। अधिकारियों से इसकी दुर्दशा दूर करने की मांग की गई। रेलवे अफसरों ने किला स्टेशन का भी सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया।
कनेक्टिविटी होगी तो दिखवा लेंगे
हाथरस। सिटी रेलवे स्टेशन को हाथरस जंक्शन से जोड़ने के बारे में पूछे गए सवाल पर अफसरों ने कहा कि यदि वहां कनेक्टिविटी होगी तो दिखवाया जाएगा। महानंदा और कालका मेल आदि ट्रेनों के ठहराव को खत्म करने पर अफसरों ने कहा कि टाइम टेबल बदला है। टाइम टेबल आएगा तो उसी हिसाब से संचालन किया जाएगा। यदि आवश्यकता होगी तो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। कोच डिसप्ले न होने से दुर्घटना होने पर अफसरों ने कहा कि इसे दिखवाया जाएगा।
नगर पालिकाध्यक्ष ने दी हींग, रामगोपाल ने दी रबड़ी
हाथरस। जब रेलवे अफसर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आए तो नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट में शामिल हींग उद्योग व समाजसेवी रामगोपाल दीक्षित ने प्रसिद्ध रबड़ी दी। इसे लेकर रेलवे अफसर भी काफी खुश हुए।
यूनिफॉर्म में दिखे रेलवे अफसर
हाथरस। हाथरस सिटी स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे अफसरों के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन सुबह से सतर्क रहा। स्टेशन पर विशेष सफाई कराई गई। अफसरों के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन में खलबली मची रही। अफसरों की स्पेशल ट्रेन के जाने के बाद स्टेशन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
यात्रियों की जरूरत व आमदनी के हिसाब से होगा ट्रेनों का संचालन
हाथरस। महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रेलवे द्वारा आमदनी बढ़ाने पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। जहां यात्रियों की जरूरत व आमदनी सही होगी, वहीं ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वैसे रेलवे द्वारा अनलॉक होने के बाद स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन को हाथरस जंक्शन स्टेशन से जोड़ने के सवाल पर अफसरों ने कहा कि यदि वहां कनेक्टिविटी होगी तो इसे दिखवाया जाएगा। महानंदा और कालका एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के ठहराव को खत्म करने के सवाल पर अफसरों ने कहा कि टाइम टेबल बदला है। नया टाइम टेबल आएगा, उसी हिसाब से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। यदि आवश्यकता होगी तो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। कोच डिसप्ले न होने से दुर्घटना पर अफसरों ने कहा कि इसे दिखवाया जाएगा।