फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Gaurav Saathi, the main accused in the Sasni murder case, arrested in an encounter

हाथरस : सासनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गौरव साथी सहित मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 21 Apr 2021 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 21 Apr 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Gaurav Saathi, the main accused in the Sasni murder case, arrested in an encounter
हाथरस : सासनी हत्याकांड के आरोपी के साथ पकड़ा गया मध्य प्रदेश का इनामी सोनू तोमर। - फोटो : HATHRAS

मंगलवार की देर रात सासनी कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित और उसके एक साथी सोनू तोमर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोनू तोमर मध्य प्रदेश का 40 हजार रुपये का इनामी है। इन दोनों के पैरों में गोली लगी है और दोनों को उपचार के लिए देर रात बागला जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सासनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मार्च को दिन-दहाड़े एक किसान की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसके पीछे कारण यह था कि इस किसान की बेटी से एक दबंग युवक ने छेड़खानी की थी। इस किसान ने मुकदमा दर्ज कराया था। यह युवक गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित इस मामले में जेल गया था और जेल से छूटने के बाद वह इस किसान पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


एक मार्च को दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद काफी बवाल हुआ था। उस समय इस मामले में पांच लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने चार आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित निवासी तिकोना जिला श्रावस्ती पुलिस के हाथ नहीं लगा था। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखकर अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिशें दे रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहा था। मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सासनी-इगलास रोड पर मुठभेड़ के बाद गौरव और उसके एक साथी सोनू तोमर निवासी मुरैना मध्य प्रदेश को दबोच लिया। पुलिस से हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस को इनके पास से एक अवैध पिस्टल, एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए। इन दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए बागला जिला चिकित्सालय लाया गया। वहां पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल भी पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए एक हत्या का आरोपी गौरव है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है, जबकि दूसरा सोनू तोमर है। उस पर भी मध्य प्रदेश पुलिस ने 40 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। उन्होंने पुलिस टीम को इनाम देने की भी घोषणा की है।


घेराबंदी करके पकड़ा
एसपी विनीत जायसवाल के मुताबिक सोनू तोमर मध्यप्रदेश के परमाल गैंग का शूटर है। उसने जुलाई 2019 में ग्वालियर के प्रॉपर्टी डीलर पंकज सिकरवार की हत्या की थी। ग्वालियर में उस पर 30 हजार रुपये और मुरैना में 10 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एसपी ने बताया कि हाथरस पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ के बाद गौरव शर्मा और उसके साथी सोनू तोमर को घेराबंदी के बाद पकड़ लिया जबकि इनका एक साथी कार लेकर वहां से फरार हो गया। गौरव के दोनों पैरों में तो सोनू के एक पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सासनी हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपी गौरव पर रासुका लगाने की भी घोषणा की थी। 

हाथरस : मुठभेड़ में घायल सासनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित।

हाथरस : मुठभेड़ में घायल सासनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित।- फोटो : HATHRAS

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed