{"_id":"604125478ebc3e58ff4623b0","slug":"hathras-gaurav-is-also-threatened-by-the-lawyer-who-pleaded-in-the-molestation-case-hathras-news-ali2578097162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छेड़छाड़ के मामले में पैरवी करने वाले वकील को भी गौरव से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छेड़छाड़ के मामले में पैरवी करने वाले वकील को भी गौरव से खतरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बेटी के साथ हुई छेड़खानी का मुकदमा वापस न लेने वाले किसान की हत्या के मुख्य आरोपी गौरव से एक वकील को भी खतरा है। उन्होंने एसपी से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। किसान की बेटी के साथ ढाई साल पहले हुई छेड़खानी के मामले में यही वकील वादी पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे हैं।
एसपी को भेजे पत्र में भोलू शर्मा एडवोकेट पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी गांव ऊतरा थाना सासनी ने कहा है कि वह छेड़खानी के मुकदमे में वादी पक्ष की ओर से वकील हैं। उन्हें गौरव शर्मा पुत्र मुनेेश कुमार शर्मा निवासी इकोना जिला श्रावस्ती ने 17 जून 2019 को यह धमकी दी थी कि वह वादी की तरफ से इस मुकदमे में पैरवी न करें।
उनकी व उनके अधिवक्ता साथियों की तब गौरव से तीखी नोक-झोंक भी हुई थी। अब गौरव ने वादिया के पिता की हत्या कर दी है। अधिवक्ता भोलू शर्मा ने कहा है कि ऐसे में शातिर अपराधी गौरव उनके साथ भी कोई घटना कर सकता है या करा सकता है, इसलिए उन्हें सुरक्षा दी जाए।