फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Garbage collected on the land of sewage farm will end in nine months

हाथरस : सीवेज फार्म की भूमि पर एकत्रित कूड़ा नौ माह में होगा खत्म

Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Garbage collected on the land of sewage farm will end in nine months
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। शहर के जलेसर रोड पर स्थित सीवेज फार्म की भूमि पर कई वर्षों से एकत्रित कूड़े का नौ माह के अंदर निस्तारण हो जाएगा। इस भूमि पर 55 से 60 हजार मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित है। इस भूमि पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाने का काम चल रहा है। इस प्लांट से शहर के घरों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। इन दोनों प्लांटों में करीब 10 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। कई वर्षों से कूड़े की गंदगी का दंश झेल रहे लोगों को इन प्लांटों के बनने स राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिकाध्यक्ष वर्ष 2018 इंदौर में अमृत योजना के तहत हुए प्रशिक्षण में शामिल हुए थे। इसके बाद लगातार पत्राचार किया गया। तब जाकर शहर के जलेसर रोड स्थित सीवेज फार्म की भूमि पर कूड़ा निस्तारण प्लांट की शुरुआत हुई है। इस प्लांट से गीले कचरे से खाद के रुप में प्रयोग किया जाएगा। सूखे कचरे व प्लास्टिक आदि को मिट्टी के भराव के रूप में प्रयोग किया जाएगा। इस प्लांट की मदद से तीन माह में काफी कूड़ा निस्तारित होकर रेत बन गया है। इस प्लांट की निगरानी सीएनडीएस की आगरा शाखा द्वारा की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

हर रोज कई टन कूड़ा निकलता है शहर में
शहर में करीब 33 हजार मकानों में लाखों की आबादी रहती है। हर रोज कई टन कूड़ा घरों से निकलता है। इसको ध्यान में रखते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भी बनाया जा रहा है। इसका निर्माण अगले तीन माह में पूरा होने की उम्मीद है। इस प्लांट में कूड़े की अलग-अलग श्रेणी में छंटाई होगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस प्लांट का निर्माण हो रहा है। दोनों प्लांट की मदद से शहर से गंदगी का काफी हद तक सफाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर दिखाई देती है गंदगी
शहर में शहर के सार्वजनकि स्थलों पर नगर पालिका द्वारा जगह-जगह कूड़ेदान रखवाए हैं। खास बात यह है कि जब नगर पालिका द्वारा कूड़ेदान से कूड़ा उठाया लिया जाता है। उसके बाद लोग सड़कों पर कूड़े को फेंकते हैं। इस कारण गंदगी सड़कों पर नजर आती है। इसके अलावा पालिका के जो ट्रैक्टर कूड़ा लेकर जाते हैं। उनसे भी कूड़ा गिर जाता है। इस कारण भी सड़कों पर गंदगी फैलती है। इस पर पालिका प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

सीवेज फार्म की भूमि पर 55 से 60 हजार टन कूड़ा एकत्रित है। इस कूड़े को प्लांट के जरिये नौ माह में खत्म कर दिया जाएगा। बीते माह पहले शुरू हुए प्लांट से काफी कूड़ा निस्तारण भी हुआ है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य चल रहा है। यह तीन माह में शुरू होगा। इस प्लांट से कूड़े की अलग-अलग श्रेणी में छंटाई होगी। सूखे कूड़े को अन्य कामों में लिया जाएगा। गीले कूड़े को खाद के रूप में प्रयोग किया जाएगा। दोनों प्लांटों में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। दोनों प्लांटों की निगरानी सीएनडीएस आगरा व अलीगढ़ द्वारा की जा रही है।
-आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed