{"_id":"5ef8ead58ebc3e4341338eba","slug":"hathras-gangster-action-against-the-perpetrators-of-robbery-and-robbery-hathras-news-ali237312987","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इन सभी पर लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के मुकदमे दर्ज हैं।
रहीश पुत्र रुस्तम निवासी कागारौल आगरा, लाला पुत्र जहूर खां निवासी पत्थर वाली रोड इगलास अड्डा हाथरस, खलील पुत्र मकबूल हाजी निवासी बरी के नीचे नाला बंद श्रीनगर हाथरस, इमरान उर्फ चौथल निवासी पत्थर वाली रोड इगलास अड्डा हाथरस के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
इन सभी पर प्रगतिपुरम कॉलोनी स्थित विमल कुमार भारद्वाज के घर में दिन में लूट की घटना को अंजाम देना और माल बलवीर सुनार को बेचना, नवल नगर स्थित रिटायर बैंक कर्मी धनीराम अग्रवाल के घर लाखों की चोरी की घटना करना, केनरा बैंक मार्केट यार्ड व बागला हॉस्पीटल के पास दीवार काटकर चोरी का प्रयास करना और श्रीमती देवी निवासी नई बस्ती श्रीनगर यादव कॉलोनी के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप है।
इन सभी मामलों को लेकर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चारों शातिर बदमाशों के खिलाफ धारा 308, 194, 392, 411 में कार्रवाई की है। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि चारों बदमाश काफी शातिर हैं। इनके द्वारा कई लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिनमें माल बरामदगी भी हुई है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।