{"_id":"6237722cdc3b9e1671161303","slug":"hathras-ganesh-cheteshwar-rath-yatra-came-out-with-pomp-welcomed-hathras-news-ali287455999","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धूमधाम से निकली गणेश चेतेश्वर रथयात्रा, हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धूमधाम से निकली गणेश चेतेश्वर रथयात्रा, हुआ स्वागत
विज्ञापन
हाथरस : चेतेश्वर महादेव रथयात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करतीं सदर विधायक अंजुला माहौर व अन्य। सं?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में श्री चेतेश्वर महादेव गणेश रथयात्रा मोहल्ला लाल डिग्गी से विधिवत पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजुला माहौर, चेयरमैन आशीष शर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य शामिल हुए। मेला अध्यक्ष ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। रथयात्रा में करीब एक दर्जन मनोहारी झांकियों के साथ कई बैंड शामिल थे।
भगवान गणेश के अलौकिक रथ को निहारने के लिए श्रद्धालु ललायित थे। रथयात्रा मोहल्ला डिग्गी से शुरू होकर मेंडू गेट, चक्की बाजार, नयागंज, जामा मस्जिद, चामड़ गेट, मोती बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार, घंटाघर, खातीखाना होती हुई लाल डिग्गी पर आकर संपन्न होगी। देर रात तक शहर में मेले की धूम रही। इस बीच कई जगह रथयात्रा का स्वागत किया गया। आरती उतारने के अलावा खूब पुष्पवर्षा हुई।
रथयात्रा में श्रीकृष्ण राधा, गोपिकाओं के मनोहारी स्वरूप के अलावा श्री हनुमान, गणपति महाराज, शिव शंकर आदि की झांकी यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। शोभायात्रा में मेला अध्यक्ष रामनाथ, सूरज कुमार, नंद कुमार निमेष, नारायन लाल, कुलदीप कुमार, अनुज संत, योगेश कुमार आदि थे। संवाद