फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: From today onwards, teams will go door to door to inquire about the health of the people

हाथरस: आज से टीमें घर-घर जाकर पूछेंगी लोगों की सेहत का हाल

Sun, 05 Jul 2020 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: From today onwards, teams will go door to door to inquire about the health of the people
हाथरस: डोर-टू-डोर सर्वे के अ​​भयान की तैया​रयों का जायजा लेते डीएम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद से कोरोना को खत्म करने के लिए आज से घर-घर कोविड सर्विलांस प्रोग्राम की शुरुआत हो रही है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों की सेहत का हाल पूछेंगी।
एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार से 15 जुलाई तक पूरे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर 501 टीमें सर्वे करेंगी। इसमें 440 टीमें ग्रामीण क्षेत्रों और 61 टीमें शहरी क्षेत्रों में सर्वे करेंगी। इसमे खांसी-बुखार के रोगियों को चिन्हित किया जाएगा। यदि कोई गंभीर रोगी मिलता है तो उसकी कोरोना जांच कराई जाएगी। कोरोना के लक्षणों के साथ-साथ गंभीर व लंबी बीमारियों से ग्रसित लोगों की भी सूचना हासिल की जाएगी, जिसमें हृदय रोग, हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी बीमारी शामिल हैं।
विज्ञापन

पोलियो उन्मूलन की तरह चलेगा यह अभियान
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान पोलियो उन्मूलन अभियान की तरह पर चलाया जाएगा। अभियान के लिए माइक्रो प्लान के अनुसार जनपद में टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक सर्वेक्षण टीम में 2 सदस्य नियुक्त किए गए हैं। टीम द्वारा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सर्वे किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में टीम में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस सर्वे में अनिवार्य रूप से भाग लेंगी। शहरी क्षेत्र में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ पोलियो अभियान, सिविल डिफेंस, एनएसएस के वॉलिंटियर भी सहभागिता करेंगे।इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम इनका पर्यवेक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed