फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fresh blockade, force deployed in most areas of the city

हाथरस: शहर के अधिकांश इलाकों में नए सिरे से कराई नाकाबंदी, फोर्स रही तैनात

Sat, 09 May 2020 10:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fresh blockade, force deployed in most areas of the city
हाथरस: कमला बाजार में बैरीकेडिंग के बाहर दूध बेचते दुकानदार। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजारों सहित शनिवार को अधिकांश इलाकों में पुलिस और प्रशासन द्वारा नए सिरे से बैरीकेडिंग कराई गई है। इस कारण लोग जरूरी सामान के लिए काफी परेशान रहे। काफी लोगों ने बैरिकेडिंग के पास आकर ही दूध और अन्य सामान खरीदा। ऐसे में हॉट स्पॉट इलाकों में बाजार पूरी तरह से बंद रहे और पुलिस फोर्स तैनात रही।
उल्लेखनीय है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हाथरस शहर को जिला प्रशासन ने हॉट स्पॉट एरिया घोषित कर दिया था। इसकी सीमा भी बदल दी गई थी। शुक्रवार की रात को जिला प्रशासन के निर्देश पर बैरिकेडिंग का काम शुरू हुआ। शहर के सादाबाद गेट, बुर्ज वाला कुआं, घंटाघर, मुरसान गेट, नयागंज, लाला का नगला, नवीपुर चौराहा और मुरसान गेट आदि स्थानों पर लोहे की जालियों की बैरिकेडिंग कर दी गई।
विज्ञापन

इस कारण लोग सुबह-सुबह बाजारों का रुख भी नहीं कर सके। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ इलाकों के लोग निकले जो बैरीकेडिंग होने के चलते मुख्य बाजार में प्रवेश भी नहीं कर सके । काफी लोग बिना समान के ही लौट आए। इसके अलावा लोगों को दूध, सब्जी, फल, गैस सिलिंडर आदि की डिलीवरी के लिए भी मुश्किलों से जूझना पड़ा। काफी लोगों को दूधियों ने फोन करके बैरिकेडिंग के पास बुलाया। तब जाकर उन्हें दूध व अन्य सामान दिया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed