{"_id":"614f70f58ebc3e041e6fdd49","slug":"hathras-freedom-run-gave-the-message-of-staying-healthy-hathras-news-ali274157598","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : फ्रीडम रन से दिया स्वस्थ रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : फ्रीडम रन से दिया स्वस्थ रहने का दिया संदेश
विज्ञापन
हाथरस : तहसील से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते विधायक सदर व सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले तहसील सदर से महिला पुलिस थाना तक जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। फ्रीडम रन में शामिल लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। दौड़ में युवाओं की टोली तिरंगा लहराते हुए चल रही थी।
विधायक सदर हरीशंकर माहौर ने सभी प्रतिभागियों को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और फिट रहने के लिए स्वयं प्रतिदिन आधा घंटे का समय निकालकर योग व शारीरिक गतिविधियां करें। भारत सरकार द्वारा देश भर में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी दैनिक दिनचर्या को दुरुस्त रखने के लिए व्यायाम, दौड़, योग, एरोबिक्स आदि करना बहुत जरूरी है। एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नवजीत कंग ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही मुहिम फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने भी विचार रखे। इस मौके पर साक्षी उपाध्याय, मेघा शर्मा, श्यामू चौधरी, प्रदीप कुमार, अंजुल कुमार, रोहित कुमार, महेश चंद्र शर्मा, कपिल कुमार आदि मौजूद थे। संवाद