फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Freedom fighters sacrificed their lives, then got freedom: Anup Pradhan

हाथरस : स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी, तब मिली आजादी : अनूप प्रधान

Tue, 16 Aug 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Freedom fighters sacrificed their lives, then got freedom: Anup Pradhan
हाथरस : स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सम्मान समारोह का आयोजन बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में हुआ। इसमें राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर हमें यह आजादी मिली। हर्षोल्लास के साथ 75वीं वर्षगांठ को मनाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई दी।
राज्य मंत्री राजस्व विभाग अनूप प्रधान ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले राज्य मंत्री, डीएम रमेश रंजन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन व एसपी देवेश कुमार पांडेय ने मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। बीएलएस की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में डायट की छात्राओं ने झंडा गीत, सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोक नृत्य व गीत, संविलियन विद्यालय रतनगढ़ी की छात्राओं ने कठपुलती कार्यक्रम, बीएलएस स्कूल की छात्राओं ने क्लासिकल नृत्य, नगला सासनी की छात्राओं ने पीटी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए छात्र-छात्राओं, अध्यापक व अध्यापिकाओं को बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने शहीदों के बलिदान को याद किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने संबोधित किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
अतिथियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ज्ञानी ट्रेडर्स पेट्रोल पंप, बालाजी फ्यूल प्वाइंट, दीक्षित किसान सेवा केंद्र, अग्रवाल ऑटो मोबाइल, शकुंतला एचपी फिलिंग स्टेशन, उपाध्याय ऑटोमोबाइल्स, रिलायंस पेट्रोल पंप, आशीर्वाद फिलिंग स्टेशन, चुनावाला वल्क करियर, पुष्पा फिलिंग स्टेशन, श्रीराम इंडियन आयल फिलिंग स्टेशन, तिवारी फिलिंग स्टेशन, रामवती फिलिंग स्टेशन, गिरिराज ऑटोमोबाइल व श्रीमती देवी फिलिंग स्टेशन के संचालकों तथा मे. हर्ष कोल्ड स्टोर, मेसर्स कुंवर देवेंद्र कोल्ड स्टोर, बालाजी कोल्ड स्टोर, अग्रवाल शीत ग्रह, पचौरी शीत ग्रह, आरएल शर्मा शीत गृह, सेवक शीत गृह, कृष्णा शीत गृह, नेत्रवती शीत गृह, राधे गोपाल शीत गृह के संचालकों, अधिकारियों व कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेनू रावत, प्रेमलता चौधरी, मधुबाला उपाध्याय, मिथिलेश वर्मा, वंदना वंदिश को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों, माध्यमिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, अध्यापक, कर्मचारियों, कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना रोजगार स्थापित करने वाले प्रशिक्षणार्थियों, कृषि विभाग के अंतर्गत प्रगतिशील किसानों को प्रमाण पत्र व कृषि यंत्र, हर घर तिरंगा के तहत तिरंगा बनाने वाले स्वयं सहायता समूहों, घरौनी वितरण तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा कोरोना महामारी के दौरान माता व पिता अथवा माता-पिता दोनों को खोने वाले उच्चतर माध्यमिक, व्यवसायिक शिक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।

दिव्यांगों में ट्राई साइकिल का हुआ वितरण
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 50 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल तथा अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर बधाई दी। इस मौके पर राज्य मंत्री व अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। साथ ही सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी करते हुए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कैंप का आयोजन करने एवं पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम व जिला सूचना अधिकारी स्वास्थ्य चतुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed