{"_id":"6287dafe9b10ea1c7e14087a","slug":"hathras-fraudulently-withdrawn-money-from-credit-card-case-filed-sikandhra-rahu-news-ali292011250","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धोखाधड़ी कर क्रेडिट कार्ड से निकाले रुपये, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धोखाधड़ी कर क्रेडिट कार्ड से निकाले रुपये, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
हाथरस : क्रेडिट कार्ड से रुपये का गबन करने वाला आरोपी आसिफ खान। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
जलेसर रोड स्थित इकरा इंटरनेशनल स्कूल के मालिक ने स्कूल के लिपिक पर धोखाधड़ी कर क्रेडिट कार्ड से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
स्कूल मालिक ताबिश उज्जमा खान निवासी मोहल्ला कुरेशियान ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके स्कूल में आसिफ खान निवासी गांव पिलखना थाना अकराबाद अलीगढ़ लिपिक की हैसियत से नौकरी करता है। आरोप है कि आसिफ ने धोखे से ताबिश का क्रेडिट कार्ड ले लिया।
क्रेडिट कार्ड से उसने कई बार में 81 हजार से अधिक रुपये निकाल लिए। बैंक स्टेटमेंट से उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद