फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fraud of 16 lakhs in the name of Mudra loan from a woman of Maharashtra

महाराष्ट्र की महिला से मुद्रा लोन के नाम पर 16 लाख की ठगी

Sun, 29 Aug 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fraud of 16 lakhs in the name of Mudra loan from a woman of Maharashtra
कोतवाली में तहरीर देने पहुंची महिला। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

महाराष्ट्र की एक महिला के साथ मुद्रा लोन के नाम पर 16 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। महिला ने शनिवार को सादाबाद कोतवाली में इसकी तहरीर अनगदा कुरसंडा के चार लोगों के खिलाफ दी है। तहरीर में पीड़ित अर्चना सीताराम नारद पत्नी धनंजय दीक्षित निवासी नासिक थाना देवला महाराष्ट्र ने बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली में नौकरी करती है।
पूर्व में नौकरी करते समय दिल्ली के ही एक व्यक्ति से उसके पति की दोस्ती हो गई। इस व्यक्ति ने सादाबाद के गांव अनगदा कुरसंडा निवासी अपने मामा के लड़के से उसकी मुलाकात कराई। युवक ने उसे प्रति व्यक्ति 20 फीसदी कमीशन पर 50 लाख का मुद्रा लोन कराने का झांसा दिया।
विज्ञापन

इस पर तीन लोगों का मुद्रा लोन कराने के एवज में उसने अपने एकाउंट से अनगदा निवासी युवक को 16 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद उसने मुद्रा लोन नहीं दिलाया और टाल मटोल करने लगा। पिछले साल तीन दिसंबर को 50 लाख रुपये का चेक दिया जो फर्जी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब उक्त युवक के गांव अनगदा आई तो उस युवक ने 10 अगस्त तक 16 लाख रुपये लौटाने का वादा किया था। जब मैं रुपये लेने उसके गांव में 27 अगस्त को अपनी मौसी सास के साथ पहुंची तो वहां रुपये लौटाने की जगह तीन लोगों ने उनके साथ लात घूसों व डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
चोरी गई गाय मिलने के बाद दे रहे धमकी
गांव जैतई निवासी कुलदीप पुत्र वीरेंद्र ने शनिवार को सादाबाद कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि उसकी गाय 25 अगस्त को रात में कोई अज्ञात व्यक्ति खोल ले गया था। उसे उसके द्वारा काफी खोजा गया, लेकिन नहीं मिली। उसे तीन लोगों पर शक हुआ, इसमें से एक बुलंदशहर के युवक के यहां उसकी गाय मिल गई। उक्त लोग उसे अब धमकी दे रहे हैं।
तहसील खतौनी कक्ष के पास से बाइक चोरी
मोहल्ला चावड़वाला सादाबाद निवासी राजकुमार पाराशर पुत्र शिचरनलाल ने कोतवाली में शनिवार को तहरीर दी। तहरीर में राजकुमार ने बताया कि वह राजेंद्र अग्रवाल एडवोकेट का सहायक है, वह अपने बेटे की बाइक से शनिवार को सुबह करीब 11 बजे काम से तहसील पर आया और अपनी बाइक को तहसील के खतौनी कक्ष के पास खड़ा कर दिया। शाम को पांच बजे जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक मौके से गायब थी।

सादाबाद में एक सिंतबर को आएंगे राजरतन आंबेडकर
कस्बे के अधिवक्ता रामदास के मुताबिक, एक सिंतबर को आगरा गेट सादाबाद स्थित अग्रसेन सेवा सदन में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पौत्र राजरतन अंबेडकर एवं संत सुमित रत्न भंते एक विचार गोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने सभी आंबेडकर अनुयायियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed