फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fourth Monday of Sawan today, the winds of devotion will flow

हाथरस : सावन का चौथा सोमवार आज, बहेगी भक्ति की बयार

Sun, 07 Aug 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fourth Monday of Sawan today, the winds of devotion will flow
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आठ अगस्त को सावन का चौथा और आखिरी सोमवार है। इस दिन श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए हर यत्न करेंगे। इसके लिए शिव मंदिरों में खास तैयारियां की गई हैं। कांवड़िये भी सजी-धजी कांवड़ में गंगाजल लेकर घर लौटने लगे हैं। कांवड़ियों के पग घुंघरुओं की रुनझुन और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिव भक्ति में सराबोर हो गया है। आखिरी सोमवार को भोले की पूजा के लिए शिवालयों में अच्छी-खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
मान्यता है कि सावन के सोमवार को भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों को इच्छित फल और समृद्धि प्राप्त होती है। सोमवार को शिवभक्त उपवास रखकर शिव की साधना करते हैं तो दूसरी ओर बहुत से भक्त गंगाघाटों से जल लाकर महादेव का अभिषेक करते हैं। दूर-दूर से भक्त कांवड़ लेने जाते हैं।
विज्ञापन

आखिरी सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे कांवड़ में गंगाजल लेकर लेकर लौटने लगे हैं। रविवार को शहर में चारों ओर बम-बम भोले और हर-हर गंगे के जयकारे सुनाई दे रहे थे। आगरा-अलीगढ़ और हाथरस-सिकंदराराऊ मार्ग पर कावंड़ियों की कतारें नजर आईं। मंदिरों पर तो सावन के सोमवार को मेला लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिव मंदिरों पर उमड़ेगी भीड़:
कामेश्वर मंदिर कमला बाजार, बागला मार्ग स्थित गोपेश्वर मंदिर, मेंडू रोड स्थित चौबे वाले महादेव, जोगिया रोड स्थित बाबुलनाथ सरकार, अलीगढ़ रोड स्थित कैलाश महादेव, मथुरा रोड रोड स्थित बौहरे वाले महादेव, अलीगढ़ रोड स्थित चिंताहरण महादेव, नवीपुर शिव कॉलोनी स्थित नमृदेश्वर महादेव, विभव नगर नीलकंठ महादेव, आगरा मार्ग स्थित चकलेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भक्त जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed