फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four women who came to attend satsang fainted due to heat

हाथरस : सत्संग में शामिल होने आईं चार महिलाएं गर्मी से हुईं बेहोश

Thu, 14 Jul 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four women who came to attend satsang fainted due to heat
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा सासनी में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में उमड़े जनसैलाब और भीषण गर्मी की तपिश के कारण चार महिलाएं अचेत होकर गिर पड़ीं, जिससे सत्संग में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। अचेत महिलाओं को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की अत्यधिक हालत खराब होने के कारण उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।

बुधवार को सासनी स्थित कन्या गुरुकुल के निकट भोले बाबा का सत्संग समागम का आयोजन किया गया। यहां पर गर्मी व उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल था। इसके चलते चार महिलाएं अचेत हो र्गइं। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि लीलावती पत्नी राजेश, रामबेटी पत्नी मासी लाल, रंगीला देवी और एक अज्ञात महिला है। रामबेटी को अलीगढ़ रेफर किया गया है। ये तीनों महिलाएं लखीमपुर खीरी के गांव सांचौर की निवासी बताई गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed