फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four thieves including four stolen bikes arrested

हाथरस : चोरी की चार बाइक समेत चार चोर गिरफ्तार

Mon, 01 Nov 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four thieves including four stolen bikes arrested
हाथरस : कोतावली हाथरस गेट में पुलिस ने पकडे़ बाइक चोर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की चार बाइकें भी पुलिस ने बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने पोलिया नहर कोठी पुल के पास से चार शातिरों मनीष कुमार पुत्र सुम्मेर सिंह कुशवाहा व शाहरुख खान पुत्र जौनी खां निवासीगण गांव सोखना, विजय पाल पुत्र हीरा लाल निवासी वाद नगला अठवरिया और फिरोज खान पुत्र नूरुद्दीन खान निवासी गांव अहल्दा थाना इगलास जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। सभी लोग संयुक्त रूप से और अकेले जनपद के अस्पताल, बैंक व भीड़-भाड़ वाले स्थान व महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों से बाइकें चोरी कर लेते हैं। इसके बाद बाइकों को सस्ते दामों पर बेच देते हैं। इससे मिलने वाले पैसों को आपस में बांटकर अपने सुख सुविधाओं पर खर्च करते हैं। अभियुक्तों ने बताया कि बरामद बाइकों को इन चारों ने कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बागला अस्पताल, बसंत बाग कॉलोनी, बैंक ऑफ इंडिया गेट के सामने से चोरी किया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक केडी शर्मा, एसआई अरुण कुमार, एसआई सतीश कुमार सिंह, एसआई देवेंद्र कुमार, एचसी ओमवीर सिंह, विजय नागर, घनश्याम, ओमप्रकाश, आशीष राजौरिया शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed