फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: four shops sealed, invoices of many shopkeepers

हाथ्ररस : चार दुकानें सील, कई दुकानदारों के काटे चालान

Thu, 22 Apr 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: four shops sealed, invoices of many shopkeepers
हाथरस : कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने पर एक दुकान को सील करातीं एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी विकराल रूप धारण कर रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग न मास्क लगा रहे और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन अब सख्त रुख अपना रहा है। एसडीएम सदर ने शहर में देर शाम कई बाजारों का निरीक्षण किया। कई दुकानदारों के चालान काटे गए। चार दुकानें सील भी करा दी र्गइं। इससे पूरे बाजार में खलबली मच गई।
एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने कोविड-19 से बचाव के लिए नियमों का पालन करने के लिए बुधवार की देर शाम शहर के बागला मार्ग, बैनीगंज, रामलीला मैदान और पंजाबी मार्केट सहित कई बाजारों का भ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने देखा कि कई दुकानों पर काफी भीड़ थी। दुकानदार खुद ही मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे थे और माल बेच रहे थे।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी भी नहीं थी। ऐसे में एसडीएम सदर ने कई लोगों के चालान काटे। यही नहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले चार दुकानदारों की दुकानें 24 घंटे के लिए सील कर दी गईं। इनमें श्याम क्लॉथ स्टोर, अलका गारमेंट्स, धीरज कलेक्शन, न्यू सचिन देवा ब्यूटी पार्लर शामिल हैं। एसडीएम की इस कार्रवाई से बाजार में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed