फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four police stations force flag march to observe lockdown and peace on festivals

हाथरस: लॉकडाउन का पालन और त्योहारों पर शांति के लिए चार थानों की पुलिस फोर्स ने किया फ्लैग मार्च

Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four police stations force flag march to observe lockdown and peace on festivals
हाथरस: शांति व्यवस्था के लिए सादाबाद नगर में फ्लैग मार्च करती पुलिस फोर्स। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को लागू लॉकडाउन और आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देने के लिए रविवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च में चार थानों की पुलिस फोर्स शामिल रही।
सादाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया के नेतृत्व में कोतवाली चंदपा, सहपऊ, मुरसान के कोतवाल और सभी उपनिरीक्षकों व पुलिस बल के साथ नगर के तहसील रोड, जवाहर बाजार, आगरा चुंगी, बजरिया, मो. व्यापारियान, कोठीगंज सहित कई संवेदनशील मोहल्लों से यह फ्लैग मार्च गुजरा। काफी संख्या में पुलिस बल को देखकर लोग घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को फ्लैग मार्च करते देख टकटकी लगाकर देखने लगे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीके सिसौदिया ने बताया कि लॉक डाउन और आगामी त्योहारों को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है। ये फ्लैग मार्च उन लोगों के लिए कड़ी चेतावनी है, जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दी जाएगी। जो भी शांतिभंग अथवा माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार के लॉकडाउन में लोग अपने घरों के अंदर रहें। अन्य दिनों में भी मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करते रहें, जिससे कि कोरोना महामारी से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर गली के निकट पुलिस फोर्स पर की पुष्पवर्षा
सादाबाद। जब पुलिस फोर्स नगर के मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च कर रही थी तो इसी दौरान श्रीराम मंदिर गली के निकट लोगों ने पुलिस फोर्स पर पुष्पवर्षा की। लोगों का कहना था कि कोरोना काल और त्योहारों पर पुलिस की काफी सतर्कता रहती है, इससे जनता में सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। सादाबाद पुलिस की कार्यप्रणाली काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed