{"_id":"5f53d0498ebc3e39d87bf022","slug":"hathras-four-people-injured-after-a-water-pipe-burst-shaphu-news-ali2430591132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पानी का पाइप फटने पर मारपीट, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पानी का पाइप फटने पर मारपीट, चार लोग घायल
विज्ञापन
हाथरस: सहपऊ में मारपीट में घायल व्यक्ति।
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव करकौली में शुक्रवार की शाम को खेत में पानी लगाने वाले पाइप से पानी के रिसाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो युवकों को डॉक्टर ने हाथरस के लिए रेफर कर दिया।
गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद ने अपने खेतों में धान की फसल लगा रखी है। शुक्रवार की दोपहर को वह फसल में पानी लगा रहा था। तभी इसी गांव का भूरी सिंह त्यागी अपना ट्रैक्टर निकालकर ले गया, जिससे पानी का पाइप फट गया और उसमें से पानी रिसने लगा। जब वह पाइप को ठीक करने गया तो उसी समय ट्रैक्टर वाले के साथ कई लोग आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। जब उसे उसके पिता और उसको भाई बचाने आए तो इन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की।
मारपीट में एक पक्ष से मुकेश कुमार एवं उसके पिता जगदीश प्रसाद एवं कालीचरण घायल हो गए। दूसरे पक्ष से योेगेंद्र त्यागी भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इनमें से मुकेश एवं योगेंद्र त्यागी को हाथरस रेफर कर दिया गया। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों दो दिन पहले आपस में कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार को मारपीट के दो दिन बाद तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हाथरस: सहपऊ में मारपीट में घायल युवक।- फोटो : SHAPHU
विज्ञापन