फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   HaThras: Four-hour relaxation 20 hours lockdown

हाथरस: चार घंटे की छूट 20 घंटे के लॉकडाउन पर फेर रही पानी

Thu, 30 Apr 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
HaThras: Four-hour relaxation 20 hours lockdown
हाथरस: खरीददारी के समय बाजारों में लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन में रोजाना बाजार खुल रहे हैं। सुबह के समय शहर में नाश्ते की दुकानें भी खुलने लगी हैं। बैंकों, जनसेवा केंद्रों पर भी भीड़ उमड़ रही हैं, लेकिन सुबह चार घंटे उमड़ने वाली भीड़ 20 घंटे के लॉकडाउन पर पानी फेर रही है। बृहस्पतिवार को भी शहर में यही नजारा देखने को मिला।
लॉकडाउन में बृहस्पतिवार को भी सुबह सात बजे से दोपहर 11 बजे तक बाजार खुले, लेकिन इस दौरान लोग फिर सामाजिक दूरी को भूल गए। नाश्ते की दुकानें भी खुली दिखी। लोगों ने जमकर खरीददारी भी की, लेकिन सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। लोगों की भीड़ बैंक, जनसेवा केंद्रों के बाहर भी दिखी। गैस एजेंसियों के बाहर भी कतारें लगी रहीं, लेकिन कहीं भी सामाजिक दूरी नजर नहीं आई।
विज्ञापन

एक-दो स्थान पर पुलिस ने जरूर कड़ाई कर दूर-दूर कराया, लेकिन पुलिस के हटते ही फिर स्थिति वही हो गई। दोपहर 11 बजे के बाद जो दुकानें खुलीं, उन्हें पुलिस ने बंद करा दिया। उसके बाद बाजार में सन्नाटा छा गया। शाम को जरूर लोग चहलकदमी करते हुए लोग सड़क पर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed