फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four-day special camp will be run for corona vaccination

हाथरस : कोरोना टीकाकरण के लिए चलेगा चार दिवसीय विशेष शिविर

Fri, 31 Dec 2021 08:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Four-day special camp will be run for corona vaccination
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में विधानसभा चुनावों को लेकर चल रही तैयारियों को देखते हुए साथ ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य विभाग से लेकर तहसील के राजस्व विभाग एवं क्षेत्र के पंचायत विभाग, कोटा डीलर, आंगनबाड़ी पंचायत सहायक आदि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
बैठक में चार दिवसीय कोरोना टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि इसके तहत तीन चरण पर कार्य किया जाएगा। पहले चरण उन गांवों का चयन किया जाएगा जिनमें पचास प्रतिशत से कम टीकाकरण हुआ है। दूसरे चरण उन गांवों में टीकाकरण किया जाएगा जिनमें पचास से सत्तर प्रतिशत टीका करण हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद अंतिम चरण में उन गांवों में टीकाकरण किया जाएगा जहां पर सत्तर से नब्बे प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। इसके लिए जिन गांवों में टीकाकरण होना है उनमें सुबह शाम मुनादी कराकर और एडीओ, जेई एवं कानूनगो आदि की मदद से जागरूक किया जाएगा। इसकी मॉनीटिरंग जिला स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन गांवों में टीकाकरण चल रहा है उनमें तहसील से एसडीएम एवं जिले से सीडीओ एवं डीएम आदि अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर कोरोना टीकाकरण कार्य का निरीक्षण भी किया जाएगा। बैठक में एसडीएम विपन शिवहरे, डीडीओ अवधेश सिंह यादव, डीपीआरओ जीडी जैन, डॉ. विजेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी नवीन कुमार एडीओ पंचायत उदय प्रताप सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed