फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Former MLA of Sadabad Chaudhary Vijender Singh passed away

हाथरस : सादाबाद के पूर्व विधायक चौधरी विजेंद्र सिंह का निधन

Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Former MLA of Sadabad Chaudhary Vijender Singh passed away
पूर्व विधायक चौधरी विजेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

1991 में सादाबाद विधानसभा से विधायक रहे चौधरी विजेंद्र सिंह का शनिवार तड़के बिसावर स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। काफी दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनके निधन से क्षेत्र, पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके आवास पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जमा है।
चौधरी विजेंद्र सिंह भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे। 1975 में इमरजेंसी के दौरान उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन में भाग लिया और जेल भी गए इसलिए सरकार ने उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया था। इसके बाद 1991 में वह भाजपा की सीट से विधानसभा सादाबाद से चुनाव लड़े और भारी मतों से जीते।
विज्ञापन

तब से लगातार वह भाजपा से जुड़े हुए हैं। समर्थक, शुभचिंतक शोकग्रस्त हैं। बीते कुछ महीने से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ गई थी लेकिन कुछ दिनों से अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। शनिवार सुबह उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। अंतिम दर्शन के बाद बिसावर में ही उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed