फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Former minister met the in-charge minister, discussed about the election of the post of district panchayat president

हाथरस : प्रभारी मंत्री से मिले पूर्व मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Thu, 17 Jun 2021 10:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Former minister met the in-charge minister, discussed about the election of the post of district panchayat president
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा करने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय को इस पद के लिए प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा का दावा और मजबूत हो गया है। वहीं पार्टी इसे लेकर लगातार रणनीति भी बना रही है। बृहस्पतिवार की देर शाम जिले के प्रभारी मंत्री के साथ पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर मुलाकात की और पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक हरीशंकर माहौर और वीरेंद्र सिंह राना के साथ मिलकर फिर रणनीति तय की। यह बैठक बेहद गोपनीय रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद और ब्लॉक प्रमुखों के पद पर भाजपा अपना कब्जा चाहती है। पार्टी ने इसके लिए सबसे पहले पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को भाजपा में शामिल किया। इससे भाजपा के साथ-साथ सीमा की राह भी आसान होती दिख रही है। वहीं भाजपा का कोई न कोई पदाधिकारी या मंत्री लगातार यहां आ रहा है और इसे लेकर रणनीति तय कर रहा है।
विज्ञापन

अब जिले के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी यहां आए तो देर शाम लोनिवि के गेस्ट हाउस में उनसे सीमा उपाध्याय के पति व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने मुलाकात की। रामवीर हालांकि भाजपा में नहीं है और वह बसपा से निलंबित विधायक हैं, लेकिन अपनी पत्नी सीमा को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए वह एड़ी से चोटी का जोर लगाए हुए हैं। वह लगातार भाजपा नेताओं से मिल रहे हैं और पार्टी कार्यालय भी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक इसी चुनाव को लेकर उनकी प्रभारी मंत्री के साथ इसे लेकर बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के अलावा सदर विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना भी मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो इस चुनाव में जीत को लेकर सारी रणनीति का फिर आंकलन किया गया। सीमा के सामने रालोद और सपा ने मिलकर प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी को प्रत्याशी के रूप में उतारने की घोषणा की है। सूत्रों की मानें तो ऐसे में इसे लेकर चर्चा हुई कि आखिर कौन सा सदस्य गुड्डू के खेमे में जा सकता है और उसकी रोकथाम कैसे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed