{"_id":"6293afc467556d3fad0ddc01","slug":"hathras-former-chairman-gangaram-kushwaha-arrested-in-sc-st-act-sikandhra-rahu-news-ali2926915124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एससी-एसटी एक्ट में पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाहा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एससी-एसटी एक्ट में पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाहा गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सपा नेता और पुरदिलनगर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाहा को शनिवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एससी-एसटी एक्ट के मामले में अदालत नहीं जाने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
पूर्व चेयरमैन पर हाथरस की अदालत में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला विचाराधीन था। गंगाराम लगातार अदालत में अनुपस्थित चल रहे थे। कोर्ट से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया था।
शनिवार की रात कस्बा की पुलिस चौकी प्रभारी सौनू राजौरा ने उन्हें कस्बे से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह उन्हें जेल भेज दिया। संवाद