फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Formation of units of Hinjaman up to Nyaya Panchayat level

हाथरस : न्याय पंचायत स्तर तक करें हिंजामं की इकाइयों का गठन

Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Formation of units of Hinjaman up to Nyaya Panchayat level
हाथरस : हिंदू जागरण मंच के कार्यक्रम में मंचासीन पदाधिकारी व संबोधित करते अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच की जिला बैठक रविवार को मुरसान गेट स्थित माहौर गेस्ट हाउस में हुई। अतिथि के रूप में मंच के प्रदेश महामंत्री जोगपाल सिंह, वीरांगना वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष उमेश सेंगर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, आरएसएस के जिला प्रचारक धर्मेंद्र, प्रदेश सह स्वावलंबन प्रमुख राजेश खुराना, जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष ओपी अग्रवाल मौजूद रहे।
अतिथियों ने श्रीराम दरबार के छवि चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत की। प्रदेश महामंत्री जोगपाल सिंह ने कहा कि चुनाव के समापन के बाद कार्यकर्ता फिर से अपनी पूरी सक्रियता के साथ जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर तक हिंदू जागरण मंच की इकाइयों का जल्द से जल्द गठन करना संगठन का लक्ष्य है। प्रभारी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा के आगामी 15, 16 व 17 अप्रैल को बरेली में हिंदू जागरण मंच प्रदेश अभ्यास वर्ग आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ता इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

वीरांगना वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष उमेश सेंगर ने कहा कि देश में 50 फीसदी आबादी महिलाओं की है। ऐसे में संगठन के काम में भी महिलाओं की भागीदारी 50 फीसदी करने की आवश्यकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि 25, 26 व 27 मार्च को कर्नाटक में हिंदू जागरण मंच की राष्ट्रीय बैठक है। इसमें आगामी कार्य के लिए दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे। जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने आभार व्यक्त किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की अपील की। संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय सिन्हा, आशा ठाकुर, रमन बिहारी शर्मा, शिवप्रकाश, विनय रावत, अनिल अग्रवाल, रविंद्र रावत, सौरभ शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता सिंह बघेल, रेनू कश्यप, शिवम शर्मा, राजू पाथरे, लोकेंद्र सिसौदिया, विशाल वर्मा, चेतन वार्ष्णेय, सुरेशानंद वशिष्ठ, राजू राणा, मोरमुकुट वर्मा, विकास भारद्वाज, लोकेश अग्रवाल, सुनीता वर्मा, मीनाक्षी निषाद, अंकुश राजौरिया, अभिषेक राज, अखिलेश गौतम, शिवम सोलंकी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed