फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Force deployed from NH to Bitiya village

हाथरस: एनएच से लेकर बिटिया के गांव तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Wed, 07 Oct 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Force deployed from NH to Bitiya village
हाथरस: बिटिया के गांव जाने वाले रास्ते पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया का गांव बुधवार को भी छावनी में तब्दील रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी तैनात रही। गांव को जाने वाले रास्ते पर भी काफी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी मौजूद रहे।
चंद बाहरी लोगों को ही बिटिया के गांव में प्रवेश करने दिया गया। एक सप्ताह से पूरे देश का माहौल बिटिया के साथ हुई दरिंदगी और उसकी मौत के बाद गरमाया हुआ है। इसके मद्देनजर उसका गांव पिछले एक सप्ताह से छावनी में तब्दील है। यही स्थिति बुधवार को देखी गई।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ एनएच से यह गांव करीब डेढ़ किमी की दूरी पर है। गांव को जाने वाले रास्ते पर पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगा रखी हैं। वहां काफी पुलिस और पीएसी तैनात है। यही स्थिति गांव को जाने वाले रास्तों पर देखने को मिली। कोतवाली चंदपा में अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौजूद रही, ताकि किसी भी स्थिति में उसका प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed