फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fooldol fair came out with pomp, Yogi's tableau on bulldozer was the center of attraction

हाथरस : धूमधाम से निकली फूलडोल मेला, बुलडोजर पर योगी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Mon, 21 Mar 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fooldol fair came out with pomp, Yogi's tableau on bulldozer was the center of attraction
हाथरस : मेला फूलडोल में बाबा बुलडोजर की झांकी रही आकर्षण का केंद्र। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर में रविवार की रात मेला फूलडोल शोभायात्रा धूमधाम व उल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा में राधा कृष्ण नृत्य मंडली, काली की सवारी वाली झांकियां शामिल हुई। बुलडोजर पर मुख्यमंत्री योगी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में युवाओं ने डीजे पर जमकर धमाल मचाया।
बता दें कि कि कस्बे का यह मेला काफी प्राचीन है। इसमें ठाकुर जी का डोला सजाया जाता है। उसका मनोहारी शृंगार किया जाता है। रविवार को बाईपास मंदिर से शाम 7:00 बजे मेला प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा में भगवान शंकर की झांकी, बांके बिहारी राधा रानी की झांकी, राधा कृष्ण की झांकियां सम्मिलित हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भाजपा नेता स्वर्गीय कृष्णा यादव की फोटो लगी हुई थी। युवक कृष्णा यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में एसडीएम वेद सिंह चौहान, सीओ सुरेंद्र सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, हसायन इंस्पेक्टर अवधेश सिंह मय फोर्स संभाले हुए थे। देर रात तक कस्बे में मेले की धूम रही। शोभायात्रा में सुरेश आर्य, संजीव जाखेटिया, डीसी गुप्ता, विष्णु कांत दीक्षित, डॉ. श्रीकांत त्रिवेदी, डॉक्टर सुनहरी लाल, मनोज उपाध्याय, गौरव सोनी, सौरव शर्मा, संजय द्विवेदी, हर्षकांत कुशवाहा पूर्व चेयरमैन, आमोद कुमार, कमल जाखेटिया, नरेंद्र दीक्षित, राजवीर सिंह कुशवाहा, गंगाराम कुशवाहा, सौरभ उपाध्याय, चंद्रकांत कुशवाहा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed