{"_id":"609d6fc58ebc3ea6fc3fb135","slug":"hathras-food-grains-will-be-distributed-in-the-district-till-may-17-hathras-news-ali263049141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 17 मई तक होगा जिले में खाद्यान्न का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 17 मई तक होगा जिले में खाद्यान्न का वितरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन स्तर से जिले में खाद्यान्न वितरण की तिथि बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। इससे पहले 14 मई तक खाद्यान्न वितरण के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन शासन के संज्ञान में आया है कि कई जिलों में लक्ष्य के हिसाब से खाद्यान्न नहीं बंट सका है।
इसे देखते हुए शासन स्तर से खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। हालांकि मोबाइल ओटीपी के जरिये 14 मई को ही खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।
शासन ने निर्देश दिए हैं कि दूसरे चरण में 20 मई से होने वाले खाद्यान्न वितरण को लेकर 19 मई तक सभी राशन डीलरों से खाद्यान्न का उठान करा दिया जाए। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि इन निर्देशों के बारे में सभी राशन डीलरों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 88 फीसदी खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। अब 17 मई तक जिले में खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा।