फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: fluttering out the body of the woman from the pit

हाथरस: महिला के शव को गड्ढे से निकालकर करते रहे झाड़-फूंक

Sat, 08 Aug 2020 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: fluttering out the body of the woman from the pit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

सर्पदंश से मृत एक महिला के शव को गड्ढे से निकालकर फिर कुछ बायगीर घंटों झाड़फूंक करते रहे। गौरतलब है कि क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला की उसके मायके में सर्पदंश से मौत हो गई थी।
उसका शव बृहस्पतिवार को उसकी ससुराल लाया गया था। ससुराल वालों ने महिला के शव को गांव के निकट एक गड्ढा कर उसमें गोबर व नीम के पत्ते डालकर मिट्टी से पाट दिया था। बता दें कि महिला को स्वस्थ करने के लिए अंधविश्वासी उपायों का सहारा लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को महिला के शव को फिर से गड्ढे से निकालकर अंधविश्वासी जतन किए गए। जैसे ही यह खबर आसपास के गांव के लोगों को पता चली तो मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और यह झाड़-फूंक का काम देखने पहुंच गए। कुछ लोगों ने इसे गलत बताया और महिला के शव का दाह संस्कार करने की बात कही। कुछ लोग महिला को जिंदा करने का दावा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed