फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five people injured in three bike collision, two are in critical condition

हाथरस : तीन बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Fri, 13 Aug 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Five people injured in three bike collision, two are in critical condition
हाथरस : दुर्घटना में घायल को देखती भीड़ एवं मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर तहसील के निकट बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे तीन बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को हालत गंभीर होने के कारण अलीगढ़ रेफर किया गया। समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
एक बाइक सवार अपनी बाइक से हाथरस से सासनी आ रहा था। तहसील के निकट राजमार्ग पर लगे ब्रेकर पर उसकी बाइक फिसल गई। पीछे से तेज गति से आ रही दो अन्य बाइकाें का भी संतुलन बिगड़ गया और यह दोनों बाइकें भी पहले से गिरी बाइक पर चढ़ गईं। मौके पर चीख पुकार मच गई और काफी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

घायलों में राजेंद्र पुत्र फतेह सिंह निवासी नगला सेवा थाना सासनी, विनय कुमार पुत्र मोहर सिंह निवासी आलमपुर जिला बदायूं, महेश निवासी चंदौसी, समीउद्दीन पुत्र शमसुद्दीन व फराह पत्नी समीउद्दीन निवासी किंदौली गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर उपचार के बाद राजेंद्र और महेश को गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed