{"_id":"6092d5af8ebc3ed1e853debf","slug":"hathras-five-people-died-in-suspicious-circumstances-in-village-kapura-hathras-news-ali262511411","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गांव कपूरा में पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गांव कपूरा में पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा में कुछ घंटे के अंदर पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि चार लोगों की मौत की जानकारी मिली है और इनके परिजनों का कहना है कि कई दिन से इनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और बीमारी के चलते इनकी मौत हुई है। वहीं गांव व इलाके में यह भी हल्ला मचा कि यह मौतें शराब पीने के चलते हुई हैं। डीएम रमेश रंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों से बात की।
चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी राजेंद्र (48 वर्ष) पुत्र कर्ण सिंह, बनी सिंह (58 वर्ष) पुत्र गनेशी, रूपसिंह (50 वर्ष) पुत्र छोटे लाल, मुन्नीलाल (55 वर्ष) पुत्र गोकुल सिंह, उदयवीर (22 वर्ष) पुत्र प्रेमपाल की कुछ घंटे के अंदर हालत बिगड़ गई। राजेंद्र के परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे गांव ले गए और फिर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
वहीं रात को बनी सिंह, रूप सिंह, मुन्नीलाल और उदयवीर की भी तबियत ज्यादा खराब हो गई। जिन्हें परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव चले गए। बुधवार की सुबह चारों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। वहीं हल्ला यह भी मचा कि इनकी मौत शराब पीने के बाद हुई है, लेकिन पुलिस को छानबीन में इस तरह की कोई बात नजर नहीं आई। डीएम का कहना है कि परिजनों के अनुसार चारों की तबियत खराब चल रही थी। इसके चलते इनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
- चार लोगों की मौत की बात सामने आई है। ये चारों बीमार चल रहे थे। परिजनों का कहना है कि चारों की कई दिन से तबियत खराब थी। सांस उखड़ रही थी और खांसी थी। बिना पुलिस को सूचित किए मृतकों के परिजनों ने इनका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतकों के परिजनों ने यह लिखकर भी दिया है कि उनकी मौतें बीमारी के चलते ही हुई हैं। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। - विनीत जायसवाल, एसपी, हाथरस।