फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five including a woman were bitten by a snake

हाथरस ः एक महिला सहित पांच को सांप ने डसा

Wed, 18 Aug 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Five including a woman were bitten by a snake
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में एक महिला सहित पांच लोगों को सांप ने डंस लिया। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर उन्हें उपचार मिलने पर स्वास्थ्य लाभ हुआ और फिर वह अपने-अपने परिजनों के साथ घर चले गए।
इगलास रोड स्थित गांव गोपालपुर में सोमवार की देररात को गिरीश कुमार शर्मा को सांप ने डस लिया। वहीं मेंडू निवासी नीरज पुत्र जसवंत को रात में सांप ने डंस लिया। परिवार के लोग उसे सुबह चार बजे जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन

भगवती प्रसाद पुत्र महावीर प्रसाद निवासी सोखना को भी सांप ने घर में डस लिया। उसे परिजन सुबह करीब सवा चार बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। राधा शर्मा पत्नी प्रशांत शर्मा निवासी विद्यापति नगर को भी सुबह के वक्त सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर परिजन उसे सुबह करीब छह बजे जिला अस्पताल लाए। हसायन क्षेत्र के गांव बपंडई में मंगलवार की दोपहर को सर्प दंश की घटना अशोक कुमार के साथ हुई। उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इन सभी को जिला अस्पताल में उपचार मिलने के बाद स्वास्थ्य लाभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed