फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five Gram Panchayats got Chief Minister's Panchayat Incentive Award

हाथरस : पांच ग्राम पंचायतों को मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Five Gram Panchayats got Chief Minister's Panchayat Incentive Award
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की पांच ग्राम पंचायतों को शासन की ओर से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से सम्मानित किया गया है। इन पंचायतों के खाते में शासन की ओर से प्रोत्साहन धनराशि भी भेज दी गई है। इन पंचायतों को धनराशि को किन मदों में खर्च किया जाना है। इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
पूर्व में शासन के निर्देश पर पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत आवेदन मांगे गए थे। यहां जिले की करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों ने इस योजना में आवेदन किए थे। विभिन्न मानक के बाद जिले से पांच ग्राम पंचायतें चयनित कर शासन को इस पुरस्कार के लिए भेजी गई थीं। अब इन पांचों पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

शासन स्तर से ग्राम पंचायत लाड़पुर को प्रथम पुरस्कार मिलने पर 11 लाख रुपये, ग्राम पंचायत राजपुर को दूसरा स्थान मिलने पर नौ लाख रुपये, नगला गोपी को तृतीय स्थान मिलने पर सात लाख रुपये, बुढ़ाइच को चतुर्थ स्थान मिलने पर चार लाख रुपये और नगला दया को पंचम स्थान मिलने पर दो लाख रुपये धनराशि दी गई है। जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) जीडी जैन ने बताया कि शासन स्तर से इन ग्राम पंचायतों के खातों में पुरस्कार की धनराशि भेज दी गई है। इस धनराशि से गोशाला, एसबीएम ग्रामीण के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों के साथ अन्य कार्य भी किए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed