{"_id":"6116c14f8ebc3edfb96f0775","slug":"hathras-fit-india-run-program-will-be-organized-in-75-villages-hathras-news-ali270665681","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 75 गांवों में फिट इंडिया रन कार्यक्रम का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 75 गांवों में फिट इंडिया रन कार्यक्रम का होगा आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिले के सात विकास खंड के 75 गांवों में यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में गैर सरकारी संगठनों, निजी संगठनों, स्कूलों, व्यक्तियों व युवा मंडलों से जुड़े सैकड़ों युवा भाग लेंगे।
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने बताया कि 13 अगस्त से दो अक्तूबर तक मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में दौड़ने और खेलों की गतिविधियों को शामिल कर चिंता, बीमारियां, मोटापे, आलस्य और तनाव से मुक्ति पाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से नागरिकों को अपने जीवन में रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधियां करने का संकल्प दिलाया जाएगा। जिले के सात विकास खंडों के चयनित 75 गांवों में यह कार्यक्रम करवाए जाएंगे।
बैठक में मेघा शर्मा, अनुराग पचौरी, प्रदीप कुमार, श्यामू चौधरी, कपिल कुमार, अंशुल कुशवाहा, रोहित कुमार, अंजुल कुमार, देव बसंत दीक्षित, जय प्रकाश, संतोष कुमार, ऋषभ सिसौदिया, महेश कुमार शर्मा, रोमांशु भारद्वाज, साक्षी उपाध्याय, सचिन बंदेल आदि मौजूद थे। संवाद