{"_id":"606dfb5d8ebc3ed94a218da4","slug":"hathras-first-class-officer-turned-polling-officer-first-officer-turned-polling-officer-third-hathras-news-ali2605473143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने मतदान अधिकारी प्रथम, अफसर बने मतदान अधिकारी तृतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बने मतदान अधिकारी प्रथम, अफसर बने मतदान अधिकारी तृतीय
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव में जिला प्रशासन की ओर से कर्मियों की पद के अनुसार ड्यूटी लगाई जाती हैं। प्रशासन की ओर से ड्यूटी में मानकों की अनदेखी की गई है। इस बार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को मतदान अधिकारी प्रथम तो अफसरों को मतदान अधिकारी तृतीय बनाया गया है। अब कर्मियों की ड्यूटी को शिफ्ट किए जाने में दिक्कत सामने आ रही है। आयोग के पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतों के कारण ड्यूटी शिफ्ट नहीं हो पा रही है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव में कर्मियों की ड्यूटी गाई है। यहां प्रशासन की ओर से करीब 10 हजार कर्मियों की डयूटी लगाई है। इनको पदों के अनुसार पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी की तैनाती की गई।
हालांकि इस बार कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मतदान अधिकारी प्रथम बना दिया गया है। वहीं कुछ अफसरों को मतदान अधिकारी तृतीय बना दिया गया है। इस कारण अफसर परेेशान हैं। वहीं दिव्यांगों, नवजात शिशु की देखभाल करने वाली महिलाओं की भी ड्यूटी लगा दी गई है। इस कारण ड्यूटी हटाए जाने को लेकर महिलाएं अफसरों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण कोई राहत नहीं मिल पा रही है।