फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Firing on the broker over the transaction of rupees, injured

हाथरस: रुपये के लेन-देन को लेकर आढ़ती पर की फायरिंग, घायल

Sun, 01 Dec 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Firing on the broker over the transaction of rupees, injured
लेन-देन को लेकर आढ़ती पर जानलेवा फायरिंग, घायल
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली का मामला
मौके पर पहुंची पुलिस, घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली के निकट जलेसर रोड पर एक आढ़ती पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे आढ़ती गंभीर रूप से घायल हो गया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने भी पहले मौके पर और फिर अस्पताल में जाकर घायल से पूछताछ की।
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगचौली निवासी देवराज सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र मनीपाल सिंह निवासी गंगचौली की अनाज मंडी में आढ़त है। आरोप है कि मेरठ, आगरा और दिल्ली के चार व्यापारियों पर देवराज का करीब 84 लाख रुपया है। इस मामले में उन्होंने धारा 420 का मुकदमा भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन

देवराज ने बताया कि शनिवार की दोपहर को वह लाढ़पुर किसी काम से जा रहे थे। इस बीच पांच-छह लोग आए और देवराज पर फायरिंग कर दी। आरोपियों ने दो गोली चलाईं, जो उनको छूते हुए निकल गईं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो आरोपी लोगों को आते देख भाग गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों से पूछताछ के दौरान पूरे मामले की जानकारी ली। घायल को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, क्योंकि देवराज जिन लोगों पर आरोप लगा रहा है, उनके खिलाफ पहले से ही 84 लाख रुपये हड़पने के आरोप में धारा 420 का मुकदमा दर्ज है, फिर भी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल देवराज को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। -मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed