{"_id":"6272c2cdebeb227e87717346","slug":"hathras-firing-on-bike-riders-youth-injured-sadabad-news-ali2907844166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक सवारों पर की फायरिंग, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक सवारों पर की फायरिंग, युवक घायल
विज्ञापन
हाथरस : घायल युवक रोहित
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
शादी समारोह से मंगलवार की देर रात को घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इस मामले में घायल के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रोहित पुत्र बच्चू सिंह निवासी बिसाना अपने दोस्त भरत के साथ आगरा में आयोजित शादी समारोह से भाग लेकर बाइक से घर लौट रहा था। हाथरस रोड पर अग्रवाल कोल्ड स्टोर के निकट बाइक सवार युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने बाइक सवार युवकों पर गोली चला दी।
गोली बाइक सवार रोहित के हाथ को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ले जाया गया। इस मामले में उसके पिता बच्चू सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी बिसाना ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। संवाद