फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fireworks to be sold at 61 shops in Saadabad-Sahapau

हाथरस: सादाबाद-सहपऊ में 61 दुकानों पर बिकेगी आतिशबाजी

Fri, 13 Nov 2020 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fireworks to be sold at 61 shops in Saadabad-Sahapau
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दिवाली को लेकर शुक्रवार से सादाबाद, बिसावर और सहपऊ में आतिशबाजी बाजार सजना शुरू हो गया। प्रशासन की ओर से सादाबाद के 24, बिसावर के 16, कुरसंडा में चार और सहपऊ के 17 लोगों को आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना लाइसेंस के आतिशबाजी बिक्री करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि आतिशबाजी विक्रेता निर्धारित स्थल पर ही अपनी दुकानें लगाएंगे। दुकान आमने सामने नहीं होनी चाहिए और न ही विद्युत तारों के नीचे होनी चाहिए। लाइसेंस धारक को दुकान पर की गई विद्युत व्यवस्था का विद्युत सुरक्षा प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लाइसेंस धारक निर्धारित मात्रा से अधिक आतिशबाजी सामग्री नहीं रखेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आतिशबाजी से संबंधित सभी नियमों की जानकारी आतिशबाजी विक्रेताओं के लाइसेंस में उल्लिखित हैं। नियमानुसार ही दुकानें लगाई जाएं। एसडीएम ने बताया कि अगर निर्धारित स्थान के अलावा कहीं अन्य भी आतिशबाजी की दुकान या फड़ लगाए जाते हैं तो वह अवैध होंगे। अगर किसी ने आबादी या बाजार में आतिशबाजी की दुकानें लगाईं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सहपऊ के आतिशबाजी बाजार का किया निरीक्षण
सादाबाद। एसडीएम राजेश कुमार ने शुक्रवार को सहपऊ के आतिशबाजी बाजार का निरीक्षण किया और विक्रेताओं को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि गाइडलाइन के मुताबिक ही आतिशबाजी की बिक्री की जाए। दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए जाएं।

कई जगह से जब्त की आतिशबाजी
सादाबाद। आतिशबाजी की बिक्री को लेकर पुलिस भी सतर्क बनी रही। कस्बे में घनी आबादी के बीच छिपकर कई जगह आतिशबाजी बेच रहे कुछ लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की और इनकी आतिशबाजी को जब्त कर लिया। पुलिस ने आबादी या बाजारों में आतिशबाजी बिक्री न करने की सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed