{"_id":"5f2c45608ebc3ea005513daf","slug":"hathras-fireworks-display-at-several-places-on-the-second-day-of-bhumi-pujan-of-shri-ram-temple-in-ayodhya-hathras-news-ali240554878","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के दूसरे दिन कई जगह हुआ मिष्ठान वितरण, की आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के दूसरे दिन कई जगह हुआ मिष्ठान वितरण, की आतिशबाजी
विज्ञापन
हाथरस: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन के मौके पर आरती करते श्रद्धालु।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अयोध्या में भूमि पूजन के साथ बृहस्पतिवार को जिलेभर में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी हुई। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
सासनी गेट हनुमान जी मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा, स्वयं सेवक कुटुंबबोधन के जिला सह संयोजक कृष्ण गोपाल शर्मा, संस्कार भारती के जिला सह संयोजक तरुण शर्मा के नेतृत्व में शहर के सासनी गेट चौराहा पर मंदिर में 108 दीपों से हनुमान जी की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।
हिंदू युवा वाहिनी द्वारा दीपदान कर मिठाई बांटी गई। इस मौके पर राजेंद्र तिवारी, ललित शर्मा, अमर चौधरी, सुमित शर्मा, प्रियंका सेंगर आदि मौजूद थे। गांव मीतई में प्रधान सेवक रामकिशोर शर्मा के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण किया गया। गांव बघना में मिष्ठान वितरण के बाद गांव के मंदिर पर कीर्तन किया। राजेंद्र सिंह, राम रसिया, रामहरी पाठक, योगेश कुमार, नंदन गुरु, मुकेश कुमार, अविनेश सिसौदिया आदि थे। शहर के बालापट्टी में रामदरबार के कैलेंडर और मिठाई वितरित की गई। राकेश माहौर, वीरेंद्र माहौर, भगवानदास हलवाई, टोनी आदि थे।