{"_id":"5f2af81e8ebc3e3d19460dc8","slug":"hathras-fire-in-provision-store-warehouse-loss-of-thousands-hathras-news-ali240471878","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: प्रोविजन स्टोर के गोदाम में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: प्रोविजन स्टोर के गोदाम में लगी आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
हाथरस: घंटाघर के निकट एक गोदाम में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
घंटाघर स्थित प्रोविजन स्टोर के गोदाम में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी जानकारी मालिक को दुकान खोलने पर हुई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया। आग में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
राहुल खंडेलवाल पुत्र रमन खंडेलवाल निवासी घंटाघर की यहीं पर राहुल प्रोविजन स्टोर के नाम से थोक की दुकान है। दुकान के पिछले हिस्से में गोदाम है। बुधवार की सुबह राहुल ने दुकान खोली तो गोदाम वाले हिस्से से उनको धुआं उठता हुआ नजर आया। यह देखकर वह घबरा गए। अंदर जाकर देखा तो गोदाम में आग लगी हुई थी, जिसे देख उनके होश उड़ गए।
धुआं उठता देख मौके पर काफी भीड़ लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई, जिसके बाद आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। काफी देर में आग पर काबू पाया जा सका। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। आग से हजारों रुपये का प्रोविजन स्टोर का सामान जलकर राख हो गया।