{"_id":"625866f9fcf8b10284123085","slug":"hathras-fire-extinguishing-rehearsal-done-at-bpcl-s-plant-hasayan-news-ali2892995196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीपीसीएल के संयंत्र में किया आग बुझाने का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीपीसीएल के संयंत्र में किया आग बुझाने का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
हाथरस : बीपीसीएल के संयंत्र में आग बुझाने का पूर्वाभ्यास करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव नगला रति स्थित सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) संयंत्र में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों ने पूर्वाभ्यास किया।
बीपीसीएल संयंत्र में रोज की तरह सिलिंडर की रीफिलिंग का कार्य चल रहा था। तभी संयंत्र के बाहर खड़ी एक टैंक लॉरी के वाल्व से लीकेज होने लगी। टैंक लॉरी का चालक वाल्व की मरम्मत करने लगा। इस वाल्व से अधिक मात्रा में एलपीजी गैस रिसाव होने लगा और आग लग गई। टैंक लारी में आग लगती देख चालक ने डीसीपी फायर एक्सटिंग्यूशर चलाकर आग बुझाने की कोशिश करने लगा।
जब टैंक लॉरी में लगी आग को बुझाने में चालक नाकाम रहा। चालक ने बाहर से शोरगुल मचाते हुए संयंत्र के कर्मचारियों व अधिकारियों को सूचित किया। टैंक लॉरी में आग लगने की घटना के दौरान संयंत्र के अधिकारियों ने आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए बैठक कर आग को बुझाने के लिए पूर्वाभ्यास करते हुए कृत्रिम रंगीन आग पर 15 मिनट में काबू पा लिया। इस दौरान कर्मचारियों व अधिकारियों ने संयंत्र में किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए एकजुट होकर एक-दूसरे का साथ देते हुए एकजुट होने की शपथ ली। इस प्रशांत बारापात्रे पी., हरीकांत, संदीप कुमार, निर्मल प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, कुलीश आनंद, सहायक निदेशक मंडल कारखाना अमित कुमार मौजूद रहे। संवाद