फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fire broke out in medicine distribution room of district hospital, three scorched

हाथरस : जिला अस्पताल के दवा वितरण कक्ष में लगी आग, तीन झुलसे

Tue, 27 Sep 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस जिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) परिसर स्थित दवा वितरण कक्ष में अचानक आग लग गई।इस बीच यहां स्थित दवा काउंटर के कक्ष में अचानक आग लग गई।समय रहते प्रशिक्षु ने साहस का परिचय देते हुए दवा काउंटर के अंदर रखे आग बुझाने वाले उपकरण से आग को बुझा दिया।

विज्ञापन
Hathras: Fire broke out in medicine distribution room of district hospital, three scorched
हाथरस : बागला जिला अस्पताल की ओपीडी स्थित दवा वितरण कक्ष में लगी आग के बाद उठता धुआं व जानकारी करते - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) परिसर स्थित दवा वितरण कक्ष में अचानक आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कक्ष में मौजूद प्रशिक्षु फार्मासिस्ट आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। यहां कड़ी मशक्कत से फायर ब्रिगेड की दमकल के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग बुझाते वक्त तीन प्रशिक्षु मामूली रूप से झुलस गए। इन्हें उपचार दिया गया।
मंगलवार की दोपहर करीब पौने दो बजे जिला अस्पताल की ओपीडी बंद होने का समय हो रहा था। इस बीच यहां स्थित दवा काउंटर के कक्ष में अचानक आग लग गई। यहां से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी स्वास्थ्य कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। यहां रखे आग बुझाने के सिलिंडर से प्रशिक्षु साहिब अब्बासी निवासी किला गेट ने आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

यहां काफी देर तक धुआं भरा रख। जानकारी होने पर सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग में झुलसे तीनों प्रशिक्षुओं का हाल जाना और उन्हें उपचार दिया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी यहां पर आ गई। आग बुझने पर सभी ने राहत की सांस ली। अचानक लगी आग में प्रशिक्षु आशीष सेंगर निवासी गढ़ी सिंघा, प्रेम सिंह निवासी भोजगढ़ी सासनी, आकाश निवासी गिजरौली, असद खान निवासी मधुगढ़ी मामूली रूप से झुलस गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा काउंटर के कक्ष में अचानक लगी आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते प्रशिक्षु ने साहस का परिचय देते हुए दवा काउंटर के अंदर रखे आग बुझाने वाले उपकरण से आग को बुझा दिया। संभवत: आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। अस्पताल में आग बुझाने की पर्याप्त व्यवस्था है।
-डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed