{"_id":"60fc5a648ebc3ecf0d684661","slug":"hathras-fire-breaks-out-in-tire-factory-chaos-ensues-hathras-news-ali268941563","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टायर की फैक्टरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टायर की फैक्टरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
हाथरस : टायर की फैक्टरी में आग लगने के बाद उठता धुआं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी रघनिया रोड स्थित टायर की फैक्टरी में शनिवार की देर शाम आग लग गई। फैक्टरी से आग की लपटें निकलती देख वहां भगदड़ मच गई। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
शहर की इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी चिराग गोयल की रुहेरी में रघनिया रोड पर टायर की फैक्टरी है, जिसमें पुराने टायरों को जलाकर नए टायर बनाये जाते हैं। शनिवार की देर शाम को अचानक से फैक्ट्ररी में आग लग गई। फैक्ट्ररी से आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगीं। यह देखकर आसपास के लोग घबरा गए और शोर मचाते हुए फैक्टरी के पास पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।
इस बीच किसी ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी, जिसके बाद कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ मुनीश चंद्र व फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी देर तक फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन फायर ब्रिगेड के अधिकारी करने में लगे हैं। आग लगने का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।