{"_id":"604a5d518ebc3e8ca83624cd","slug":"hathras-final-list-of-reservation-to-be-released-on-13th-hathras-news-ali2583842139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 13 को जारी होगी आरक्षण की अंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 13 को जारी होगी आरक्षण की अंतिम सूची
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर आरक्षण की अंतिम सूची 13 मार्च को जारी की जाएगी। शासन के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय कमेटी द्वारा प्राप्त 191 आपत्तियों के निस्तारण के लिए मंथन किया जा रहा है। यह मंथन 12 मार्च तक किया जाएगा। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर आरक्षण की अंतिम सूची को जिला और ब्लॉक मुख्यालय पर चस्पा किया जाएगा।
गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण शासन स्तर से निर्धारित किया गया था, जबकि ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण का निर्धारण शासन के मार्ग निर्देशों के अनुरूप जिला स्तर पर किया गया है। पिछले दिनों पंचायतराज विभाग द्वारा आरक्षण निर्धारण करने के बाद इसकी अनंतिम सूची जारी की गई। इस सूची पर प्रशासन की ओर से आपत्तियां मांगी गईं।
इन आपत्तियों के प्राप्त होने के साथ ही इनके निस्तारण पर माथापच्ची शुरू हो गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 13 मार्च को प्रशासन की ओर से अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। आरक्षण में फेरबदल के लिए अभी भी चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।