फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Final between Sikandrarau and Sahapau's team today

हाथरस : सिकंदराराऊ और सहपऊ की टीम के बीच फाइनल आज

Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Final between Sikandrarau and Sahapau's team today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहा टीसीएल टू क्रिकेट टूर्नामेंट अंतिम चरण में पहुंच गया। शुक्रवार को सिकंदराराऊ की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में मुरसान की टीम को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को सिकंदराराऊ और सहपऊ टीम के मध्य फाइनल मुकाबला होगा।
शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय मुरसान वारियर्स के कप्तान अश्विनी शर्मा ने लिया। इससे पूर्व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्या डॉ. ऋचा गुप्ता एवं एमएलडीवी के डायरेक्टर राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सेमीफाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। मुरसान वारियर्स की शुरुआत खराब हुई। दो विकेट लगातार दूसरे ओवर में ही गिर गए। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 121 रन ही बना सकी। राकेश ने 35 गेंद में दो छक्के व चार चौकों की मदद से 40 तथा होमेश्वर शर्मा ने दो छक्के व एक चौके की मदद से 21 रनों की पारी खेली। सचिन पचौरी और रौदाश ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में उतरी सिकंदराराऊ टीम के लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन विकेट कीपर भीष्म ने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली। 25 गेंद में तीन छक्के व एक चौके की मदद से भीष्म ने 34 रन और सचिन पचौरी ने आक्रामक तीन चौके व तीन छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। टीम ने 19 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। कपिल यादव ने तीन विकेट लिए। मैन आफ द मैच का सचिन पचौरी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग अर्चित और मुकुल दीक्षित ने की। स्कोरिंग राधे ने की। बृहस्पतिवार को सासनी को हराकर सहपऊ की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। आज दोपहर से सिकंदराराऊ और सहपऊ के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल की विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार मुख्य अतिथि बीएसए संदीप कुमार एवं वित्त एवं लेखाधिकारी कपिल चौधरी द्वारा दिए जाएंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रघुकुल तिलक दुबे, आयोजक प्रवीण उपाध्याय, राघवेंद्र गुप्ता, गौरव पचौरी, सचिन शर्मा, अश्विनी शर्मा, विष्णु राजपूत, उपवन गुप्ता, कपिल गुप्ता, शैलेश बंसल, गगनराज, जितेंद्र शर्मा सीर, मनोज माली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed