फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fighting with father and daughter by entering the house

हाथरस : पिता-पुत्री के साथ घर में घुसकर की मारपीट

Sun, 22 Jan 2023 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fighting with father and daughter by entering the house
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्री के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घनश्याम सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी कुरसंडा ने रिपोर्ट में कहा है कि 21 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी बेटी अनीता घर के सामने मोबाइल पर रिश्तेदार से बात कर रही थी। नगला ध्यान निवासी एक युवक आकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने अनीता से मारपीट की। शोर सुनकर उसके पिता घनश्याम सिंह मौके पर पहुंच गए। आरोपी के साथ परिवार और अन्य परिचित लोग पहुंच गए।

इन सभी ने मिलकर पिता-पुत्री के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पिता-पुत्री जान बचाकर घर में घुस गए। आरोपी घर में घुस गए और दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट की। गांव के अन्य लोगों के आ जाने के बाद बेटे को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले में मनीष पुत्र रमेशचंद्र उर्फ पप्पू, रमेश चंद्र उर्फ पप्पू पुत्र सुखराम, नौरंगी पुत्र सुखराम, जसवंत पुत्र नौरंगी, जितेंद्र पुत्र रमेश चंद्र उर्फ पप्पू, पुष्पेंद्र पुत्र रमेशचंद्र को नामजद दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed