फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fighting with a young man who came to Barat

हाथरस: बरात में आए युवक के साथ मारपीट

Thu, 26 Nov 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fighting with a young man who came to Barat
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला किशनपुुरी में बुधवार की देर रात को आगरा से आई बरात में कुछ लोगों में मारपीट हो गई। झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है।
दरअसल, आगरा के मोहल्ला मुगल बसई से एक बरात बुधवार की रात को कस्बा के मोहल्ला किशनपुरी में आई थी। बरात में आए राजीव निवासी मुगल बसई आगरा की बहन की ससुराल कस्बा सासनी में थी। बरात आने के बाद वह अपने बहन के घर चला गया। लौटते समय कस्बे के युवक के साथ मिलकर बरात के दो युवकों ने राजीव को बुरी तरह मारापीटा, जिससे उसके चोटें आई हैं।
विज्ञापन

आरोपी युवक के साथ राजीव का पहले से ही विवाद चल रहा है। इस कारण आरोपी ने उसे मारापीटा। थाने में दी गई तहरीर में सौदा पुत्र दिलीप निवासी किशनपुरी व शिव व अमित पुत्रगण अजय निवासी मुगल बसई आगरा को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed